*बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के 7 मार्गो की स्वीकृति पर पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग मंत्री का माना आभार*
![]() |
बुरहानपुर। बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के 7 मार्गो के निर्माण, मजबूतीकरण एवं नवीनीकरण हेतु 7 करोड़ 16 लाख 37 हजार रूपए की स्वीकृति मिली है। जिस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रीमती चिटनिस ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को बधाई देते हुए कहा कि हमारे संयुक्त प्रयासों से उक्त स्वीकृति मिल सकी है। उक्त मार्गों के उन्नयन के लिए हम लगातार प्रयासरत थे। मार्गों के निर्माण, मजबूतीकरण एवं नवीनीकरण से जिले के कई गांवों का सड़क संपर्क बढ़ेगा और आवागमन में समय की बचत भी होगी।
पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के विकास और आवागमन की सुविधा को सरल, सुदृढ़ बनाने हेतु लगातार प्रयासरत है। इसी तारतम्य में भावसा-मालवीर-नई चौंडी मार्ग 14 किलो मीटर मार्ग के मजबूतीकरण हेतु 199.36 लाख रूपए, जसौंदी-करोली 5.30 किमी मार्ग की मरम्मत हेतु 40.17 लाख रूपए, लालबाग से पातोंडा 1.6 किमी रोड के नवीनीकरण के लिए 12.21 लाख, शाहपुर से बख्खारी 1 किमी मार्ग के मजबूतीकरण हेतु 7.77 लाख रूपए, आजाद नगर में हजरत शाह भिकारी रे. दरगाह पहुंच मार्ग 1 किमी के मजबूतीकरण हेतु 71.76 लाख तथा भावसा-मालवीर-जम्बूपानी 2.8 किलोमीटर मार्ग निर्माण के लिए 249.76 लाख रूपए तथा निंबोला-मंगरूल-ठाठर-बलड़ी-उताम्बी 24 किलो मीटर मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 135.34 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त मार्गांे की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
दिनांक :- 31 जनवरी 2023
01