7 वां वार्षिक आयोजन महारथी सम्पन्न, नगर की सक्रिय संस्थाओ सहित प्रदेश की युवा प्रतिभाओ को किया गया सम्मानित!
इंदौर | प्रेस क्लब सभागृह में संस्था विद्यांजलि भारत मंच द्वारा आयोजित महारथी विराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 2022 के अंतर्गत प्रदेश की युवा प्रतिभाओ द्वारा शानदार काव्यपाठ किया गया एवं हिंदी साहित्य, कला, शिक्षा, समाज एवं पत्रकारिता से जुड़े प्रतिष्ठित विद्वानों को इस वर्ष का महारथी सम्मान दिया गया! साथ ही इंदौर शहर की सक्रिय संस्थाओ को उकृष्ठ कार्य हेतु सम्मानित भी किया गया!
संस्थापक दामोदर विरमाल ने बताया की विगत 8 वर्षो से घरो में छिपी युवा प्रतिभा एवं विद्वानों को संस्था स्वतंत्र मंच और सम्मान निस्वार्थ भाव से प्रदान करती आ रही है, इस वर्ष के 7 वे आयोजन में भी संस्था द्वारा शहर की 7 सक्रिय संस्थाओ को सम्मानित किया गया जिसमे डॉ निशा जोशी योग अकादमी, आर्ट स्टेज एवं नमस्ते दिल से, काव्य मंजूषा एवं साहित्य वल्लरी, श्री श्री साहित्य सभा, संगीत सेवा सहारा, स्पीक मालवा उज्जैन, स्टीरर्स आर्टिस्ट इंदौर आदि शामिल हुए!
सम्मान के पश्चात कवि सम्मेलन प्रारंभ हुआ जिसमे प्रदेश के युवा रचनाकारो में कवि लव कुमार यादव, कवयित्री मुस्कान राज, कवि कान्हा सोनी रसिया, कवि श्रीकांत सरल, कवि मनीष गोस्वामी, कवि रूद्र प्रताप रूद्र, कवि पृथ्वीराज वंशलेखक, कवयित्री शिवानी शान उदेनिया आदि ने शामिल होकर ओजस्वी काव्यपाठ कर श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया!
कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि एवं शहर के प्रतिष्ठित विद्वान आ. गिरेन्द्र सिंह भदौरिया जी, आ. एकाग्र शर्मा जी, आ. चकोर चतुर्वेदी जी, आ. डॉ. अर्पण जैन अविचल जी, आ. गौरव साक्षी जी, आ. यशवंत विरमाल जी की महनीय उपस्थिति में इस वर्ष का "महारथी सम्मान" आ. शंकर कलाकार को (हिंदी साहित्य), आ. हिमांशु बवंडर को (मनोरंजन, कला), आ. प्रियंका पांडेय को (पत्रकारिता) आ. मनोहन विश्वकर्मा को (शिक्षा), आ. विकास त्यागी को (समाज व् नशा मुक्ति) हेतु प्रदान किया गया!
आयोजन की शुरुआत मालवा की मधुर आवाज़ संस्कृति चतारा और जीत विरमाल द्वारा संगीतमयी सरस्वती वंदना से हुई!
आयोजन का सफल संचालन कवि अक्षत व्यास, कवि अवनीश पाठक द्वारा किया गया! गुणाधीश चैनल एवं मनीष राठौर द्वारा लाजवाब फोटो वीडियो की सेवा प्राप्त हुई! कवि आशीष पंवार, कवयित्री आरती पंवार, कवि सुनील सिपाही, भाई रोहित राव एवं कवि संचित मिश्रा ने व्यवस्थाओ में विशेष सहयोग दिया! अंत में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर विरमाल ने सभी का आभार व्यक्त किया!