भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता विश्वास सोनी झाबुआ जिले की नही प्रदेश की राजनीति मे अपना विशेष महत्व रखने वाली भाजपा नेत्री संगीता सोनी इन दिनों उत्तर प्रदेश में चल रहे चुनावी घमासान में अपनी पार्टी की ओर से पूरा

 झाबुआ/स्टिंग नेशन।  माणक लाल जैन 

  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता विश्वास सोनी झाबुआ जिले की नही प्रदेश की राजनीति मे अपना विशेष महत्व रखने वाली भाजपा नेत्री संगीता सोनी इन दिनों उत्तर प्रदेश में चल रहे चुनावी घमासान में अपनी पार्टी की ओर से पूरा



दमखम लगा कर चुनावी प्रचार में जुटी हुई है ।भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी उत्तर प्रदेश चुनाव में अंबेडकर नगर जिले के विभिन्न विधान सभा में भाजपा प्रत्याशियों के साथ प्रचार में जुटी हुई है संगीता सोनी ने बताया कि वह 14 फरवरी से 15 दिवसीय उत्तर प्रदेश के चुनावी दौर पर है जहां पर वे भाजपा प्रत्याशियों के साथ प्रचार में सहयोग कर रही है , इसी दौरान मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भी सभा का साझा किया।

संगीता सोनी ने अंबेडकर नगर के टांडा , कटेहरी , आशापुर , जलालपुर में चुनाव प्रचार कर चुके हैं।  संगीता सोनी ने दावा किया कि यहां भाजपा मजबूत स्थिति में होते हुए एक तरफा चुनाव जीतेगी । प्रचार के दौरान जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है , जिसे देखते हुए प्रदेश में पुनः पहले से भी ज्यादा सीटों के साथ योगी सरकार बनेगी।