26 दिसम्बर को होगा महारथी विराट कवि सम्मेल



26 दिसम्बर को होगा महारथी विराट कवि सम्मेल


इंदौर | जागरूक प्रतिभा - जागरूक समाज के अंतर्गत घरों में छिपी प्रतिभाओं को स्वतंत्र मंच व सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर यह अयोजन 26 दिसम्बर 2021 को सुबह 11 से 3 बजे तक मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति इंदौर में आयोजित होगा।




संस्थापक एवं कार्यक्रम आयोजक दामोदर विरमाल द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार साहित्य, कला व समाज से जुड़े कई आयोजन संस्था द्वारा सम्पन्न हो चुके है। किन्तु विराट रूप में (महारथी) 6वां आयोजन होगा।

उक्त आयोजन में मध्यप्रदेश के चयनित विद्वान व नवांकुर कलमकार शामिल होंगे जिसमें महारथी सम्मान हेतु संबंधित क्षेत्रों से क्षितिज पंवार (अभिनय), विनोदसिंह गुर्जर (साहित्य), महेश राव (संगीत), पवन मकवाना (हिंदी), धर्मेंद्र बिलोटिया (कला), हरीश सोढानी (शिक्षा), विमल राव (समाज) आदि शामिल होने जा रहे है। इसके अलावा काव्यपाठ हेतु मध्यप्रदेश के अलग अलग क्षेत्र व जिलों से भी नवांकुर प्रतिभाएं जैसे अमित चौहान (देव गुराड़िया), सचिन सावन (शाजापुर), नवनीत शर्मा (शहडोल), निहारिका प्रजापत (इंदौर), आरती पंवार (खरगोन), अवनीश पाठक (सिवनी), विकास शुक्ला (पन्ना) भी शामिल होंगे।


कार्यक्रम का संयोजन जितेंद्र शिवहरे और संचालन मयंक शर्मा व लोकेंद्र द्वारा किया जाना है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ आर के बघेरवाल द्वारा सभी से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयोजन को सफल बनायें।