*स्टिंग नेशन समाचार बुरहानपुर*
बुरहानपुर में सड़कों पर उतरी 25 से अधिक महिलाओं पर केस दर्ज | किया कर्फ्यू का उल्लंघन
नेहरू नगर में भी महिलाओं पर केस दर्ज
*शिकारपुरा थाना प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने की कार्यवाही*
शहर में 3 दिन मे अलग-अलग क्षेत्रो में महिलाओं द्वारा यह तीसरी घटना है
शहर में नया मोहल्ला की महिलाएं बड़ी संख्या में विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर उतरी थी। ये महिलाओ का समूह कमल तिराहे तक आ गया था। जबकि शहर में कर्फ्यू लगा है। उलंघन किये जाने पर शिकारपुरा थाना पुलिस ने 5 महिलाओं पर नामजद एफआईआर दर्ज की है। वही अन्य 20 से 25 महिलाए शामिल हैं। वही आज नेहरू नगर में भी 25 महिलाओं पर केस दर्ज किया है। इन सभी महिलाओं के द्वारा भी लॉक डाउन का उलंघन किया गया। शिकारपुरा थाने के ए.एस.आई. मनीष पटेल के मुताबिक कर्फ्यू के दौरान इन महिलाओं ने कानून का उलंघन किया है जिस पर धारा 188 के तहत कार्यवाही की गई है। ताकि कोई भी नियमो का उल्लंघन न कर सकें। इन पर प्रकरण बना है। रजिया बानो पति लियाकत, शकीला बानो पति इस्माइल, नूरजहां पति मोहम्मद, शहनाज बानो पति मोहम्मद जावेद, नफीस पति आरिफ बैग पर नामजद केस दर्ज किया है। आपको बता दे की तीन दिन में शहर के अलग अलग स्थानों पर महिलाएं सड़को पर उतरी है।
बुरहानपुर में सड़कों पर उतरी 25 से अधिक महिलाओं परकर्फ़्यू उल्लघंन की धारा के तहत प्रकरण दर्ज हुवा है
जो कानून तोड़ेगा उसपर कार्यवाही होगी :
यदि कोई समस्या है तो कंटेन्मेंट एरिया में अधिकारी बैठे है उनको बताये। जिला प्रशासन को सूचना दें, नंबर जारी किए गए हैं। लेकिन कानून तोड़ने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
:भगवतसिंह बिरदे एसपी बुरहानपुर
बुरहानपुर से ब्युरोचीफ डॉ,प्रवीण पाटिल की रिपोर्ट