*स्टिंग नेशन नेपानगर समाचार*
*दो पक्षो में खूनी संघर्ष, ज़मीनी विवाद में चचेरे भाईयों ने अपने ही भाई को उतारा मौत के घाट।*
नेपानगर के समीप ग्राम चिडियापानी के जंगलो मे एक युवक की उसके ही चचेरे भाईयो ने भूमी विवाद के चलते हत्या कर दी,मृतक का उसके घर के समीप रहने वाले चचेरे भाईयो से भूमी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद इतना गहरा हो गया कि वह हत्या तक जा पहुचा। जानकारी के अनुसार घटना के समय मृतक भूरा अपने पिता और अन्य परिजनो के साथ अपने खेत मे काम कर रहा था,तभी मृतक के चचेरे भाईयो ने वहा पहुचकर भूरा से विवाद किया, आरोपियों ने भूरा और उसके परिवार पर तीर गोफन और पत्थरों से हमला कर दिया जिसके जवाब में भूरा और उसके परिजनों ने भी आरोपियों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिये जिसमे दोनो पक्षो के लोग घायल हुए है। इस पूरे घटना क्रम में भूरा की मौके पर ही मौत हो गई,घटना के बाद सभी से सभी आरोपी फरार हो गये। जिनकी तलाश नेपानगर पुलिस द्वारा जंगलो मे की जा रही है। वही तीन घायलो को नेपानगर थाने लाया गया,आरोपी भी घायल होने के चलते उनका प्राथमिक उपचार करवाया गया। नेपानगर के समीप चिडियापानी के जंगलो मे आदीवासी समुदायों मे नवाड को लेकर खुनी संघर्ष होना अब आम बात हो चुकी,वन क्षेत्रो मे भुमी पर कब्जे की लडाई मे कई आदीवासी यो ने अपनी जान तक गवा दी है,लेकिन यह आपसी लडाई थमने का नाम नही ले रही है,शुक्रवार को हुये इस घटनाक्रम मे भी विवाद भूमी के आधिपत्य के चलते ही हुआ।मृतक के भाई मदन ने बताया की भूरा और उसके चचेरे भाईयो मे नवाड को लेकर कई बार कहा सुनी हो चुकी थी,जिसके बाद आज आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।घटना की सुचना नेपानगर पुलिस को मिलते ही नेपानगर पुलिस सहित एफ एस एल की टीम घटना स्थल पर पहुची, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
*बुरहानपुर से जिला ब्युरो डॉ, प्रविण पाटिल की रिपोर्ट*