गैस टंकी फटी, मकान की दीवार गिरी आज सुबह हुए हादसे में 5 घायल, तीन की हालत गंभीर

गैस टंकी फटी, मकान की दीवार गिरी
आज सुबह हुए हादसे में 5 घायल, तीन की हालत गंभीर
इंदौर।  हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर इलाकेगैस टंकी फटी, मकान की दीवार गिरी
आज सुबह हुए हादसे में 5 घायल, तीन की हालत गंभीर में आज सुबह बड़ा हो गया। यहां पर एक मकान में रखी गैस टंकी फटने से मकान की दीवार ढह गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। अचानक हुए धमाके से आसपास के रहवासी भी घरों से बाहर निकल आए। घायलों को उपचार के लिए एमवायअस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
आज सुबह गौरी नगर स्थित एक मकान में अचानक गैस टंकी में धमाका हो गया। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने घायलों को आनन फानन में घर से बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह खाना बनाते समय हुआ। गैंस सिलेंटर फटने से दीवारों में भी दरार आ गई और कुछ दिवारे भी गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के स्पताल में भर्ती कराया है। हादसे से 5 लोग गंभीर से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
रहवासियों ने बताया कि विस्फोट से पहले महिला खाना बना रही थी। गैस सिलेंडर से गैस लीकेज होने से पहले आग लगी उसके बाद गैस सिलेंडर फट गया। कुछ देर में जोरदार धमाका होते ही आस पास के लोग घरों से बाहर निकले। गैस सिलेंडर के विस्फोट से घर के 5 रूप से घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास की दीवार भी गिर गई। घटना के सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बचाव में जुटी। घायलों में आकाश पिता कमलेश, उसका भाई रोहित, मां भगवती, अनिल पिता आशराम और धर्मेन्द्र पिता अमरसिंह घायल हो गए। बताया जाता है कि दुर्घटना में और भी लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है