पत्नी का रास्ता रोककर किया हमला पति ने विवाद के बाद मारे चाकू





पत्नी का रास्ता रोककर किया हमला

पति ने विवाद के बाद मारे चाकू








इंदौर। आज सुबह एक महिला का उसके पति ने ही रास्ता रोक लिया और विवाद करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर किया है। बताया जाता है कि आरोपी को हिरासत में भी लिया गया है। बताते हैं कि तलाक के बाद पत्नी अलग रह रही थी।

घटना आज सुबह एमआईजी थाना अंतर्गत एबी रोड पर स्थित प्रेस काम्पलेक्स के बगीचे के समीप हुई। जानकारी के अनुसार गौरी नगर में रहने वाला राघवेंद्र अपने साथी के साथ प्रेस काम्पलेक्स पहुंचा था। इस दौरान उसकी पत्नी ज्योति जाती हुई दिखी तो उसने उसे रोक लिया और बात करने लगा। दोनों के बीच विवाद होने पर राघवेंद्र ने अपने पास रखा चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान ज्योति में बचने के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग उस तरफ भागे। यह देख राघवेंद्र और उसका साथी भाग निकला। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ज्योति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

बताया जाता है कि राघवेंद्र शराब के नशे का आदी है। पति और पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। राघवेंद्र से तलाक के बाद ज्योति प्रेस कॉन्प्लेक्स स्थित एक हॉस्टल में रह रही है। साथ ही वहां जॉब भी करती है।


 

 



 



 















ReplyForward