इंदौर। चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया और यहां से नकदी और जेवरात चुरा ले गए। वहीं दो अन्य स्थानों पर भी चोरों ने वारदातों को अंजाम दिया। सभी मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की है। पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में सौरभ पित सत्य प्रकाश सोनी ने पुलिस को बाताया कि वो इंदिरा नगर में रहाते है। किसी निजी काम से वो बाहर गए थे उस दौरान चैरो ने उनके घर पर धावा बोलकर सोने के जेवरात तथा नगदी ले उड़े। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कियाहै।
वहीं बाणगंगा पुलिस ने बताया कि अवंतिका नगर के रहने वाले साहेब पिता दयाशंकर राय ने पुलिस को बाताया कि कुश्वाह नगर में युपी-बिहार एन्टर प्राईजेस नाम से उसकी मोबाईल की शॉप है। गुरूवार को वो रात को दुकान मंगल करके घर गया था। दूसरे दिन सुबह नौ बजे पुनह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान का शटर खुला है और अंदर जा कर देखा तो वहां से 13 महंगे मोबाईल और कुद नगदी गायब थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसी प्रकार एकअन्य मामला आजाद नगर थाने का है जहां कनाडिय़ा रोड़ पर रहने वाले मयंक पिता प्रविण भुच ने बताया कि वो टेवल्स का काम करता है। ईमली चैराहे पर इन्टरसिटी टेवल्स नाम से शॉप है। वहां से कल दोपहर में अज्ञात चोर वहां से दो बेग चूरा कर ले गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
महिला की चेन चोरी
पैदल जा रही महिला की चेन चोरी हो गई। अन्नपूर्णा पुलिस ने बताया कि सुदामा नगर निवासी नेहा चौहान यहां गौतम आश्रम के पास से पैदल जा रही थी। इस दौरान अज्ञात बदमाश उनकी सोने की चेन उड़ा ले गये। चेन गायब देख नेहा थाने पहुंची थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर चोरी का मामला दर्ज किया है।
सूने मकान से उड़ाए नकदी और जेवरात दो अन्य स्थानों पर भी चोरों ने बोला धावा