महिला और दो युवतियों से छेड़छाड़ 

महिला और दो युवतियों से छेड़छाड़ 
इंदौर। एक महिला व दो युवतियों से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। सिमरोल पुलिस ने बताया कि यहां ग्राम तिंछा में रहने वाली विवाहिता से संदीप पिता मांगीलाल ने छेड़छाड़ करते हुए अश्लील इशारे किये। जब महिला का पति संदीप को समझाने पहुंचा तो प्रकरण दर्ज किया है।
इधर, किशनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती अपने मायके आई हुई थी। तभी उसके पास कोदरिया निवासी निपुण बिंदल पहुंचा और युवती का हाथ पकड़कर साथ चलने को कहने लगा। युवती हाथ छुड़ाकर चली गई। पुलिस ने आरोपी पर प्रकरण दर्ज किया है। वहीं, देवगुराडिय़ा की पुष्परतन पार्वस कॉलोनी निवासी युवती के पिता ने खुड़ैल थाने में शिकायत दर्ज कराई कि विवेक त्यागी आए दिन उनकी बेटी का हाथ पकड़ता और छेड़छाड़ करता है। बात नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस विवेक की तलाश कर रही है।