आरक्षण व एट्रोसिटी एक्ट विरोधी महारैली में क्षत्राणियां भी होंगी शामिल इंदौर। देशभर करणी सेना द्वारा आरक्षण व एट्रोसिटी एक्ट का विरोध किया जा रहा है। इसके चलते अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन करते हुए इस एक्ट को वापस लेने की मांग की जा रही है।
इंदौर। देशभर करणी सेना द्वारा आरक्षण व एट्रोसिटी एक्ट का विरोध किया जा रहा है। इसके चलते अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन करते हुए इस एक्ट को वापस लेने की मांग की जा रही है। 

शहर में भी आरक्षण व एक्ट के विरोध में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा सुखदेवसिंहजी गोगामेड़ी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा योगेंद्र सिंहजी कटार के निर्देश पर आगामी 15 सितंबर को आरक्षण व एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में महारैली निकाली जाएगी। इस महारैली को लेकर तैयारियां की जा रही है। ,श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री  व महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष मनजीत कीर्ति राज सिंह मिटावल ने बताया कि इस महारैली में बड़ी संख्या में प्रदेशभर की क्षत्राणियां भी शामिल होंगी। गत दिनों रैली को लेकर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षत्राणियों ने निर्णय लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र से महिला शक्ति को एकत्रित कर लाएंगी और रैली में पुराजोर तरीके से एट्रोसिटी का विरोध किया जाएगा। इस रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार के साथ ही गुजरात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजसिंह शेखावत, पंकज राज सैनी राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर भी शामिल रहेंगे।